भारत ने कोविड रोधी 100 करोड़ टीके लगा कर इतिहास रचा

नई दिल्ली :- भारत ने कोविड रोधी 100 करोड़ टीके लगा लेने की उपलब्धि हासिल करके इतिहास रच लिया है। देश ने यह उपलब्धि अभी आज सुबह ही हासिल की है।

विश्‍व के इस सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में देश के तीस करोड़ लोगों का कोविड टीकाकरण पूरी तरह से हो चुका है। यह आंकड़ा इंडोनेशिया, पाकिस्‍तान, ब्र‍ाज़ील की समूची आबादी से अधिक है।

चीन, भारत और अमरीका के बाद यही देश सर्वाधिक आबादी वाले हैं। यह आंकड़ा अमरीका की समूची आबादी के बराबर ही है।

इसका मतलब है कि अमरीका में यदि भारत की गति से टीकाकरण हुआ होता तो अब तक उसकी सारी आबादी को वैक्‍सीन के दोनो डोज़ लग चुके होते।