17 अक्टूबर 2020 का राशिफल: आज नवरात्रि का पहला दिन, जानें आपके लिए कितना है शुभ

कर्क राशि वालों का आज के दिन जीवनसाथी के प्रति समर्पण भाव बहुत बढ़ेगा लेकिन छोटी-छोटी उलझनें संबंधों को खराब कर सकती हैं। हो सकता है, किसी गलतफहमी का शिकार बनें। राशि के अनुसार जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष:– लव लाइफ के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं है। कार्यो में रूकावटें भी बहुत आएंगी। इससे मानसिक तनाव होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ :– भविष्य की योजनाओं पर अमल करना अभी से प्रारंभ कर दें। युवाओं को नया जॉब ऑफर मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्न रहेगा।

मिथुन :– नया काम प्रारंभ करना चाहते हैं तो जरूर करें, समय उतार-चढ़ाव में ठहराव आएगा। नौकरीपेशा को कार्य की अधिकता रहेगी। प्रेम संबंध गति पकड़ेंगे।

कर्क :– व्यापारियों को कार्य विस्तार का मौका मिलेगा। इंजीनियरिंग और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की हासिल होगी। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।

सिंह :– नौकरीपेशा लोगों को तरक्क्की मिलेगी। आपके कार्य में बदलाव भी संभव है। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती है। निजी संबंधों में मधुरता के लिए अपने व्यवहार को मृदु रखना आवश्यक होगा।

कन्या :– अनावश्यक खर्चो से बचना होगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद सुलझ जाएगा। धैर्य और संयम ये दो बातें आपको बहुत आगे ले जाने वाली हैं।

तुला :– कुछ नए लोगों से भी मुलाकात होने की संभावना है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वाहन-मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का उपयोग करते समय सावधान रहें। प्रेम प्राप्त होगा।

वृश्चिक :– भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यश-कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यो में मन लगेगा। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा।

धनु :– मानसिक तनाव से बचने के लिए योग, अध्यात्म का सहारा लेना फायदेमंद रहेगा। आप अपनी आदतों या लालच पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।

मकर :– युवाओं के लिए समय बेहतर है। व्यापारियों को कार्य के संबंध में यात्राएं करना पड़ सकती हैं। संतानपक्ष की ओर से कोई उत्साहवर्धक समाचार मिलेगा। प्रेम प्रकरण सफल होगा।

कुंभ :– जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी भी काम को करने की जल्दबाजी ना करें। जो करें सोच-समझकर करें। पैसों की बचत करने की आदत डालें।

मीन :– कार्य के सिलसिले में यात्राएं भी करना पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके आर्थिक और भावनात्मक रूप से सहयोग करेगा।