राशिफल 16 अक्टूबर 2020: मकर राशि वाले हो सकते हैं परेशान, मीन राशि वालों के लिए खास दिन

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र सिंह राशि में हैं। कन्‍या राशि में सूर्य और चंद्रमा का गोचर है। तुला राशि में बुध, वृश्चिक राशि में केतु, धनु राशि में गुरु, मकर में शनि और मीन राशि में मंगल हैं। मंगल और बुध दोनों ही वक्री हैं। इसकी वजह से मेष, वृश्चिक, कन्‍या और मिथुन का बचाव पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा। बाकी हर ग्रह पर इसका प्रभाव पड़ता है क्‍योंकि मंगल रक्‍त, बल, सेना, शस्‍त्र के मालिक हैं। बुध ज्ञान,त्‍वचा, स्‍नायु मंडल, हरियाली इन सारी चीजों के मालिक हैं। ये सारी चीजें प्रभावित होती हैं।

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष: रोग और विरोधी परास्त होंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सांस्कृतिक एवं मांगलिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मधुर संबंध बनेंगे।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। विरोधी तनाव देंगे। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें।

तुला: आपसी संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन मन अधीर रहेगा।

वृश्चिक: भावुकता में कोई ऐसा निर्णय न लें, जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

मकर: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में सुखद समाचार मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।