अगले तीन दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ बहुत तेज वर्षा की संभावना
मौसम विभाग ने आज से पूर्वी और मध्य भारत में तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की

नई दिल्ली : मौसम विभाग ने आज से पूर्वी और मध्य भारत में तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने अगले दो दिन ओडिसा में बहुत तेज वर्षा की आशंका जतायी है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज तेज वर्षा की भी भविष्यवाणी की गई है। अगले तीन दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी बहुत तेज वर्षा की संभावना है।