स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को कोविड रोधी टीका लगवाने की अनुमति दी

नई दिल्ली ;- अब गर्भवती महिलाएं भी कोविड से बचाव का टीका लगवा सकती हैं।  स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कल गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को मंजूरी दी।

मंत्रालय ने यह निर्णय टीकाकरण पर राष्‍ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की सिफारिशों पर लिया है। टीका लगवाने के लिए गर्भवती महिलाएं को-विन ऐप पर पंजीकरण करा सकती हैं या सीधे नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्र पर जा सकती हैं।

कोविड टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के  कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एन.के. अरोड़ा ने कहा है कि कोविड के टीके से गर्भवती महिलाओं और बच्चों- दोनों को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं कभी भी टीका लगवा सकती हैं।

डॉक्‍टर अरोडा ने कहा कोविड की दूसरी लहर के दौरान गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है।