पांच दिवसीय वार्षिक हज की रस्म-ए-अदा की शुरुआत

दुनिया भर से 20 लाख से अधिक हज यात्री आज सऊदी अरब में हज करेंगे

नई दिल्ली : भारत समेत दुनिया भर से 20 लाख से ज्यादा लोग आज सऊदी अरब में हज करेंगे। पांच दिवसीय वार्षिक हज की रस्म-ए-अदा की शुरुआत करते हुए, हज यात्री कल मीना के तम्बू शहर में एकत्र हुए। अल सुबह की नमाज अदा करने के बाद, वे आज हज की मुख्य रस्म-नमाज पढ़ने के लिए अराफात के मैदानों के लिए रवाना होंगे। जहां वे अल्‍लाह को याद करेंगे और अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए दिन बिताएंगे।

इसके बाद हज यात्री सऊदी अरब के मुज़दलफ़ा शहर जाएंगे हैं और पूरी रात वहीं गुजारेंगे और फिर अगली सुबह यात्री वापस से मीना शहर की ओर लौटेंगे। इस यात्रा में भारत से एक लाख 75 हजार से अधिक यात्री हज पर गए हैं। इस वर्ष चार हजार से अधिक महिलाएं जायरीन बिना मेहरम के हज यात्रा कर रही हैं।

भारत से रिकॉर्ड दो लाख जायरीनों सहित लगभग 25 लाख हज यात्रियों ने कोरोना महामारी से पहले वर्ष 2019 में हज यात्रा की थी।