पाटन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार से कहा किसानों व महिलाओं को दे उनका हक–भाजपा

पाटन:- भारतीय जनता पार्टी विधानसभा पाटन के तीनो मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से जनपद पंचायत पाटन के सामने किसानों की विभिन्न समस्याओं की मांग को लेकर धरना दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोतीलाल साहू जी उपस्थित रहे। साथ ही श्री कैलाश शर्मा, जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य द्वय हर्षा चन्द्राकर, मोनू साहू, मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, बसंत चन्द्राकर, रमेश देवांगन, नेता प्रतिपक्ष योगेश भाले, कैलाश यादव, जनपद सदस्य द्वय रवि सिन्हा, खिलेश मार्कण्डेय कुणाल शर्मा, पवन वर्मा ने भी संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में राज्य की भूपेश बघेल सरकार के किसान विरोधी नीति की आलोचना करते हुए मांग किया है कि किसानों की धान खरीदी 01 नवंबर से किये जावे, किसानों का रकबा नही काटे जाने चाहिए, किसानों से किया गया वादा दो साल का बोनस तत्काल ढिया जाय, मोदी सरकार के ऐतिहासिक कृषि बिल 2020 को लेकर कांग्रेस द्वारा दुष्प्रचार बंद हो, किसानों से प्रति एकड़ 20 क्वि की खरीदी किया जाय, राजीव गांधी न्याय योजना में किसानों के साथ न्याय करे जो दो किश्त की राशि बाकी है उसे तत्काल एक साथ जारी किया जाय एवं देश में हो रहे बहनों के साथ बलात्कार की घटना पर नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया के विवादित बयान की निंदा किया गया ऐसे ही अनेक मुददो को लेकर भूपेश सरकार के खिलाफ “एक दिवसीय धरना प्रदर्शन” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू एव आभार प्रदर्शन उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ शरद बघेल, पोसुराम निर्मलकर,जगनू वर्मा, चन्द्रप्रकाश चन्द्राकर, राजा पाठक, अभयराम ठाकुर, श्रीमती निशा सोनी, गायत्री साहू, धर्मेन्द्र कौशिक, मिथलेश शुक्ला, हर्ष भाले, अखिलेश मिश्रा, हरिशंकर साहू, संतोष हिरवानी, जय वर्मा, मोहन साहू, मुकुंद विश्वकर्मा, केवल देवांगन, लवण बंजारे, नारद साहू, घनश्याम चौहान, शंकर यदु, रामाधार साहू, हर्ष भाले, जय प्रकाश साहू, सुरेश बंछोर, दामोदर चक्रधारी, विनय शुक्ला, शंकर यदु, मुन्नपाल कलेश्वर शुक्ला एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।