दिल्ली पुलिस ने त्योहारों के दौरान उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में हमलों के षड्यन्त्र में लगे पाकिस्तान संगठित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड किया
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान से संचालित आंतक मॉड्यूल का पता लगाया है। इन 6 लोगों में से 2 पाकिस्तान से प्रशिक्षित आंतकवादी हैं। ये देश के कुछ प्रमुख शहरों में आंतकी हमलों की साजिश कर रहे थे।
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त नीरज ठाकुर ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि अभियान के तहत विभिन्न राज्यों में छापे मारे गए। एक व्यक्ति को राजस्थान के कोटा से, दो को दिल्ली से और तीन को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। ठाकुर ने बताया कि इनके पास से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं।