वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग दो दिन की भारत यात्रा पर आज दिल्‍ली पहुंच रहे हैं

नई दिल्ली : वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग दो दिन की भारत यात्रा पर आज दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। वे भारत प्रवास के दौरान आगरा जाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए कल वियतनाम के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वार्ता के दौरान दोनों पक्ष आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

भारत और वियतनाम एक व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं जो द्विपक्षीय रक्षा संबंधों का एक मजबूत स्तंभ हैं।