कांग्रेस सांसद बालू उर्फ सुरेश धानोकर का आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल में निधन हो गया

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र की चंद्रपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद बालू उर्फ सुरेश धानोकर का आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल में निधन हो गया। वे 47 साल के थे। शुक्रवार को उन्हें गुर्दे की पथरी की सर्जरी के लिए नागपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया। धानोकर का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक निवास वरोरा में ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।