ब्रेकिंग न्यूज:- सांसद विजय बघेल ने आमरण अनशन खत्म कर दिया है, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के आग्रह पर

पाटन:– आज सांसद विजय बघेल ने आमरण अनशन खत्म कर दिया है, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के आग्रह पर अपना अनशन खत्म किया है। सांसद बघेल पिछले 4 दिनों से भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आमरण अनशन कर रहे थे और आज 5वा दिन था।भाजपा नेताओं ने कल राज्यपाल से मुलाकात कर अनशन की जानकारी दी थी। आगामी दिनों में भाजपा ने प्रदेश स्तरीय जेल भरो आंदोलन शुरू करने की बात कही।

सांसद विजय बघेल का समर्थन करने के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांण्डेय, पूर्व मंत्री रमशीला साहू एवम विधायक नारायण चन्देल पहुंचे थे।