प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधो के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सुकमा ने गृहमंत्री का शव यात्रा निकाल कर किया पुतला दहन

छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना दिया कांग्रेस सरकार ने, मात्र दो सालो मे जनता का विश्वास खो चूकी है, कांग्रेस सरकार – ,धनीराम बारसे

प्रदेश मे लगातार बढ़ते अपराधो पर अंकुश लगाये राज्य सरकार – दिलीप पेद्दी

सुकमा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सुकमा के द्वारा प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बलात्कार और गुंडागर्दी जैसे अपराधो के विरोध में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का शव यात्रा निकाल कर विरोध प्रकट किया गया।


उक्त अवसर पर भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य धनीराम बारसे ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार ने खुशहाल छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी,रोज़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों में मासूम बहन बेटियों के साथ क्रूरता से दुष्कर्म और गुंडागर्दी की घटना सामने आ रही है, प्रदेश में रोज़ हो रहे ऐसे अपराध चिंताजनक हैं।

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को जनता से कोई मतलब नहीं राज्य सरकार का किसी प्रकार से प्रशासनिक नियंत्रण नहीं,राज्य सरकार प्रदेश की जनता के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए इन बढ़ते हुए अपराधों पर रोक लगाने की दिशा में कार्य करे।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिलीप पेद्दी ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मे बढ़ते अपराधो के विरोध में आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन कर प्रदेश सरकार को बढ़ते अपराधो पर अंकुश लगाने आपिल किये है, यदि प्रदेश सरकार अपराध रोकने में विफल होगी तो युवा मोर्चा प्रदेश की जनता के हित में बड़े आंदोलने करने के लिए बाध्य होगा।

आज के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से धनीराम बारसे, विनोद बैस, दिलीप पेद्दी जी, विश्वराज चौहान, रमाकांत नायक, रिषभ गुप्ता, उपेन्द्र नायक, शोभन गंदामी जी, खेमलाल सिन्हा, बुधराम मण्डावी, राजेन्द्र गुप्ता राजकुमार श्रीवाने, आलम हाशमी, आर. यसराज,अजय बघेल, सोनू नेताम, गोपाल मरकाम, सुनील नाग, आयता राम बूंगरी, हूँगाराम सोढी, पवन नाग, आर्यन कर्मा, रमेश यादव, शानदार सोडी, कोसा राम एवं मुख्य रूप से भाजपा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।