दशहरा रैली से पहले ठाकरे गुट को लग सकता है बड़ा झटका

मुंबई :- विजयादशमी के मौके पर शिवसेना के दोनों धड़े अलग-अलग जगहों पर दशहरा रैली का आयोजन कर पार्टी पर अपने दावे को मजबूत करने में जुटे हैं। शिंदे गुट और ठाकरे गुट की ओर से इसको लेकर बड़े-बड़े दावे भी किए जा रहे हैं। इन सबके बीच शिंदे गुट के सांसद कुपान तुमाने ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्‍होंने ठाकरे गुट के 5 विधायक और 2 सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने का बड़ा दावा किया है। उनके इस दावे से सियासी उबाल चरम पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ, ठाकरे और शिंदे गुट के नेता और कार्यकर्ता दशहरा रैली को मेगा शो बनाने की कोशिशों में जुटे हैं।