बंगालदेश का पोत बीएनएस सोमुद्र अवीजन पांच दिन की यात्रा पर विशाखापत्तनम पहुंचा

बंगलादेश नौसेना पोत-बीएनएस सोमुद्र अवीजन पांच दिन की यात्रा पर विशाखापतनम पहुंच गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार बीएनएस सोमुद्र अवीजन का भारतीय पूर्वी नौसेना कमान और पूर्वी बेड़े के प्रतिनिधियों ने परम्परागत ढ़ंग से स्वागत किया।

बीएनएस सोमुद्र अवीजन बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जनशताब्दी और बंगलादेश मुक्ति संग्राम की स्वर्ण जयंती के संयुक्त समारोह में भाग लेने भारत की यात्रा पर है।

इस दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच विभिन्न गतिविधियां निर्धारित की गई हैं।