तालाब में डुबने से मृत्यु पर 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

गरियाबंद :– 23 सितम्बर 2020/कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त   जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के राजिम तहसील के ग्राम फिंगेश्वर निवासी 40 वर्षीय बलराम ध्रुव की तालाब के पानी में डुबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के पत्नी श्रीमती संतोषी ध्रुव को 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।