मिनी माता सम्मान हेतु 18 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

गरियाबंद 14 अक्टूबर 2020/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु कार्य करने वाली राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। इसके तहत एक महिला/संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है। इच्छुक महिला/अशासकीय संस्था निर्धारित प्रारूप में प्रविष्टि 18 अक्टूबर 2020 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद (संयुक्त जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक-79) में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु  कार्यालयीन कार्य दिवस में संबंधित कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।