आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ने गांधी जयंती के अवसर पर राजभवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित आज एक कार्यक्रम में राजभवन परिसर में एक सपोडिला पौधा लगाकर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की आंध्र प्रदेश शाखा के दस लाख वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की आंध्र प्रदेश शाखा ने तीन हजार स्कूलों और कॉलेजों में 13 लाख जूनियर और युवा रेड क्रॉस स्वयंसेवकों की मदद से राज्य के 13 जिलों में 10 लाख पेड़ लगाने का कार्यक्रम शुरू किया है। भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के आयोजन के अवसर पर वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।
राज्य के 13 जिलों में वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम जनवरी 2022 के अंत तक चलेगा।