लोकसभा में अमित शाह आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-(संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-(संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे। यह विधेयक, सेवाओं से संबंधित केंद्र के अध्यादेश का स्थान लेगा और दिल्ली के प्रशासन में उपराज्यपाल को अधिक शक्तियां प्रदान करेगा। इस वर्ष 19 मई को राष्ट्रपति ने अध्यादेश जारी किया था।