वैश्विक निवेश सलाहकार फर्म जेफरीज के अनुमान के मुताबिक भारत, वर्ष 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

नई दिल्ली : वैश्विक निवेश सलाहकार फर्म जेफरीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था और निवेश के लिए आशावादी दृष्टिकोण का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

न्यूयॉर्क की कंपनी ने कहा है कि पिछले दस वर्षों में, भारत में मूलभूत संरचनात्मक सुधार हुए हैं। कंपनी के अनुसार अगले चार वर्षों में, भारत की आर्थिक वृद्धि  पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। इससे भारत वर्ष 2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

कंपनी के अनुसार भारत का सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा बरकरार रहेगा। कंपनी के अनुसार वर्ष 2030 तक भारतीय शेयर बाजार 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। भारत का बाजार अमरीका, चीन, जापान और हांगकांग के बाद दुनिया में 5वें स्थान पर है।