गूगल के अनुसार पेटिएम ने हमारे नियम तोड़े, Paytm ऐप नही कर पाएंगे डाउनलोड

नई दिल्ली:– पेटीएम ऐप को गूगल ने अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। इसकी जानकारी पेटीएम ने खुद ही शुक्रवार को ट्वीट किया
कि उसका एंड्रॉयड ऐप नए डाउनलोड या अपडेट के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अस्थायी तौर पर उपलब्ध नहीं है। हम जल्द ही वापसी करेंगे।पेटिएम कंपनी ने कहा कि आपकी राशि पूरी तरह से सुरक्षित है और आप पेटीएम ऐप को सामान्य तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
उधर, गूगल ने कहा है कि प्ले स्टोर फैंटेसी क्रिकेट, ऑनलाइन कसीनो और दूसरे गैंबलिंग ऐप को भारत में इजाजत नहीं देता है। अगर कोई ऐसा करता है तो यह पॉलिसी का वॉयलेशन है। पेटीएम पर इसी के तहत कार्रवाई की गई है।