झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज रांची में राज्यपाल के संबोधन से होगा शुरु

रांची : झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज रांची में राज्यपाल के संबोधन से शुरु होगा। सत्र का पहला दिन नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के लिए महत्वपूर्ण होगा, जिन्हे सदन में विश्वास प्रस्ताव का सामना करना होगा।
बहुमत परीक्षण के दौरान धन शोधन रोकथाम कानून से जुडी अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मतदान करने की अनुमति दी है। वे इस दौरान मीडिया से बातचीत करने से बचते रहे हैं।
इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा – जे.एम.एम और कांग्रेस के सभी विधायक आज बहुमत परीक्षण में भागीदारी करने के लिए हैदराबाद से रांची पहुंच चुके हैं। बडे गठबंधन की सभी पार्टियों ने सरकार के पक्ष में मतदान करने के लिए अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है। बोरियो निर्वाचन क्षेत्र के विधायक लोबिन हेमब्रम ने भी सरकार को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।