नई दिल्ली : संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। सूत्रों ने बताया कि सत्र नौ फरवरी तक चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन पहली फरवरी को अंतरिम बजट प्रस्तुत करेंगी। संसद के दोनों सदनों में सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।