दिल्ली मेट्रो आज से 13 अगस्त तक “ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण-2023” के 9वें संस्करण का आयोजन करेगी

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो आज से 13 अगस्त तक “ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण-2023” के 9वें संस्करण का आयोजन कर रही है। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य मेट्रो सेवाओं और सुविधाओं के विभिन्न पहलुओं के बारे में यात्रियों का फीडबैक प्राप्त करना है। एक व्यापक प्रश्नावली के साथ अलग-अलग विषयों पर भाग लेने वाले यात्रियों से विस्तृत फीडबैक लिया जाएगा। सर्वेक्षण में सुधारों के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे।

इसके साथ ही जो भी यात्री इस सर्वेक्षण में भाग लेना चाहेंगे डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com/corporate देख सकते हैं तथा वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने उत्तर दे सकते हैं।