उत्‍तर पश्‍चिम, पूर्व और पूर्वोत्‍तर भारत में गर्मी का सितम, 5 राज्यों में लू चलने का अनुमान

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल, बिहार और तटीय आन्‍ध्र प्रदेश में अगले चार से पांच दिन के दौरान लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में कुछ स्‍थानों पर अगले दो दिन लू की स्थिति रहने की संभावना है।

उत्‍तर-पश्चिम भारत और पड़ोसी मध्‍य प्रदेश तथा पूर्वी भारत के ज्‍यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। उत्‍तर पश्‍चिम, पूर्व और पूर्वोत्‍तर भारत के ज्‍यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा।