राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

नई दिल्ली :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आंखों की सफल सर्जरी दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन रविवार (16 अक्टूबर) को सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में हुआ। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सफल रहा और राष्ट्रपति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।