पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को हॉकी स्टिक और गेंद का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हाल में गठित पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए हॉकी स्टिक और गेंद का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट के ज़रिए यह जानकारी दी। पंजाब में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष कांग्रेस छोड़ने के बाद नवंबर में पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था।
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल संयुक्त के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।