उत्‍तराखंड आज अपना स्‍थापना दिवस मना रहा है

उत्‍तराखंड आज अपना स्‍थापना दिवस मना रहा है। मुख्‍य समारोह राजधानी देहरादून में आयोजित किया जायेगा जहां पुलिस परेड आयोजित की जा रही है।

राज्‍यपाल गुरमीत सिंह और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी परेड की सलामी लेंगे। उत्‍तराखंड आज के ही दिन वर्ष 2000 में उत्‍तर प्रदेश से अलग होकर नया राज्‍य बना था।