असम सरकार ने आज सार्वजनिक रूप से गैंडे के 2 हजार 479 सींग जलाए
असम सरकार ने आज सार्वजनिक रूप से गैंडे के 2 हजार 479 सींग जला दिये हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि दुनिया भर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सींग नष्ट किए गए हैं।
वन विभाग ने बताया कि शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए 94 सींगों को संरक्षित किया जायेगा और अदालती मामलों के लिए 29 रखे जाएंगे।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और वन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य सहित अन्य अधिकारियों ने बोकाखाट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर सरमा ने कहा कि शिकारियों और तस्करों के लिए एक कड़ा संदेश देने और लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है। दुनिया के एक सींग वाले गैंडों की कुल आबादी का 71 प्रतिशत गैंडे असम में है।