साहित्यकार एवं राज्य वित्त सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अरविंद मिश्र ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम, 2013 में शामिल विभिन्न शासनादेशों को संकलित किया है। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार, बैंक, कार्पोरेट एवं प्लेसमेंट, सभी तरह के कर्मचारियों की चिकित्सा सुविधा के प्रावधान व नियमों तथा राज्य शासन के अद्यतन सर्कुलर की विस्तृत जानकारी है।

भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी  बी.के. सिन्हा ने ‘छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993’ पुस्तक में पंचायतीराज से संबंधित अधिनियमों, नियमों, अधिसूचनाओं, परिपत्रों, आदेशों व उपविधियों को संकलित कर अद्यतन किया है। ये दोनों पुस्तकें रायपुर के राज लॉ पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित की गई हैं। विमोचन के दौरान  साहित्यकार एवं संस्कृति कर्मी राम पटवा और राज लॉ पब्लिकेशन के प्रोप्राइटर चन्द्र कुमार ठाकुर भी मौजूद थे।