राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी

नई दिल्ली :- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश का कुलपति सत प्रकाश बंसल को बनाया गया है।
केंद्रीय विश्वविद्यालय तमिलनाडु के कुलपति मुतुकलिंगन कृष्णन होंगे। उत्तर-पूर्वी पर्वतीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रभा शंकर शुक्ला को नियुक्त किया गया है। मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के कुलपति सैय्यद ऐनुल हसन होंगे। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार कामेश्वर नाथ सिंह को सौंपा गया है।