कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार आज

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा आज दोपहर बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। बेंगलुरू में कल संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल आज सात-आठ विधायकों को मंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे। राज्य मंत्रिमंडल में इस समय 34 सदस्य हैं और सात सीटें रिक्त हैं। जुलाई 2019 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद येदियुरप्पा तीसरी बार मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं।

अगस्त 2019 में 17 मंत्रियों को शामिल किया गया था जबकि फरवरी 2020 में भाजपा के दस नये विधायकों को मंत्रिमंडल में लिया गया। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा से पहले हाल में नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेे पी नड्डा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

मस्की और बसवाकल्याना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और बेलगावी लोकसभा सीट पर उप चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल का विस्तार महत्वपूर्ण है। बेलगावी लोकसभा सीट पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश अंगडी के निधन से खाली हुई थी।