कलेक्टर ने किया अंग्रेजी माध्यम स्कूल निर्माण कार्य का अवलोकन
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज जिला मुख्यालय गरियाबंद में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल निर्माण कार्य का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल भी साथ थे।
कलेक्टर क्षीरसागर ने ई.आर.ई.एस और कान्ट्रेक्टर को स्कूल के नक्शे के अनुरूप शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। साथ ही स्कूल भवन का माॅडल प्रारूप बनाने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल टांडे, डी.एम.सी श्याम चन्द्रकार, ई.आर.ई.एस साहू उपस्थित थे।