बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता तारकिशोर प्रसाद और उप-नेता रेणु देवी दोनों उप मुख्यमंत्री होंगे

पटना :- बिहार में इस बार दो उप मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल नेता तारकिशोर प्रसाद और उप नेता रेणु देवी को उप-मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया है।

नीतीश कुमार और बिहार भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र यादव तथा बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस के बीच नीतीश कुमार के आवास पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।