मिट्टी के दिये बनाते हुए, बन गये कुम्हार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर:- आज राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब पहुंचे मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कुम्हार के हाथों में भगवान ने ऐसी प्रतिभा दी है कि वे मिट्टी से ऐसी जीवंत कलाकृति बनाते हैं जिसे देखकर नजरें ठहर सी जाती हैं।
आज नवनिर्मित बूढ़ातालाब में लगे पारंपरिक दीयों के स्टाल से मुख्यमंत्री ने अपने घर के लिए दीये खरीदा साथ ही हस्तशिल्प के उत्पादों का अवलोकन किया।
चाक से दीये और मिट्टी की अन्य सामग्री बनाना वाकई अद्भुत है, आज मुख्यमंत्री ने भी चाक से एक दीया बनाने का प्रयास किया।