घोषणा के 13 साल बाद भी नहीं हो सका महान नदी में पुल का निर्माण।
मरकाडाँड़ के महान नदी में एक बीमार ब्यक्ति लगभग 70 वर्ष को झेलगी से कावर में ढो कर नदी को पार कर ले जाते मरका डाँड़ के लोग।
राजपुर:- बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मरकाडाँड़ से नरसिंहपुर के बीच बहने वाली महान नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्राम मरकाडाँड़, दुप्पी, चौरा पूर्ण रूप से ब्लॉक मुख्यालय से कटा हुआ है।
इससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन हमेशा बाधित रहता है। लोगों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पुलिया नही होने के कारण राजपुर के अनेकों गन्ना किसानों को 15 से 20 किलोमीटर घूम कर गन्ना चीनी मिल में पहुचना पड़ता है।
जबकि इस महान नदी की पुलिया को तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के द्वारा 2007 में घोषणा कर 2014 मैं शिलान्यास भी कर दिया गया था। परन्तु आज पर्यन्त तक इसका निर्माण कागज में ही सिमट कर रह गया है।
विकास की बात करने वाले सरकारों के लिए भला इससे बड़ा बिडम्बना क्या हो सकता है। इस समस्या पर न तो किसी नेता का ध्यान है और न ही किसी अधिकारी का।