छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वरातु अभियान के तहत 27 माओवादियों ने समर्पण किया

दंतेवाड़ा:- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में 27 माओवादियों ने समर्पण कर दिया है। इनमें से पांच पर ईनाम घोषित था। इन माओवादियों ने कल जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष बरसुर पुलिस थाने में समर्पण किया।

जिले में पुलिस के लोन वरातु अभियान से प्रेरित होकर इन माओवादियों ने समर्पण किया है। स्थानीय गोंडी बोली में लोन वरातु का मतलब है-घर वापस लौटो। इस अभियान के तहत अब तक 170 से अधिक माओवादी समर्पण कर चुके हैं।