राजीव गांधी किसान न्याय योजना से 66 हजार 711 कृषक लाभान्वित दो किस्तों में दिये गये 107 करोड़ 11 लाख 15 हजार रूपये

गरियाबंद:– प्रदेश के किसान हितैषी मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकालिन स्थिति में भी किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। वादे के मुताबिक 2500 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के निर्णय के आधार पर शेष बोनस की राशि की पहली और दूसरी किस्त किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से दी गई है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लागू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत जिले के 66 हजार 711 कृषक लाभान्वित हुए है। अब तक 107 करोड़ 11 लाख 15 हजार की राशि दो किस्तों में किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से दिया गया है। उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप से प्राप्त जानकारी अनुसार राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत विकासखण्ड गरियाबंद में 9 हजार 613 लाभान्वित कृषक को 15 करोड़ 43.38 लाख रूपये, फिंगेश्वर विकासखण्ड में 25 हजार 963 लाभान्वित कृषक को 36 करोड़ 27.93 लाख रूपये, छुरा विकासखण्ड में 14 हजार 154 लाभान्वित कृषक को 24 करोड़ 28.64 लाख रूपये, मैनपुर विकासखण्ड में 10 हजार लाभान्वित कृषक को 19 करोड़ 40.19 लाख रूपये तथा देवभोग विकासखण्ड के 6 हजार 981 लाभान्वित कृषक को 11 करोड़ 71 लाख रूपये उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दिये जा चुके है।