मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज के सभी कार्यक्रम रद्द

रायपुर:– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज के सभी कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कई कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।
मुख्यमंत्री आज मोर बिजली एप का शुभारंभ करने वाले थे एवम मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का आज एक साल पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण अभियान की शुरूआत करने वाले थे। सभी कार्यक्रम के टलने से अब नए समय में तय किए जाएंगे।