केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए

केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं। विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा था। आज गुवाहाटी में सोनोवाल ने राज्य सभा के लिए चुने जाने का प्रमाणपत्र प्राप्‍त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलीता भी मौजूद थे।