चंद्रयान-3 के लैंडर से निकलकर रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर उतरा

नई दिल्ली : चंद्रयान-3 के लैंडर से निकलकर रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर उतर गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने बताया कि स्वदेश में निर्मित और चंद्रमा के लिए  बनाए गए, रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा के तल पर चलना और जायजा लेना शुरू कर दिया है। यह भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण सफलता है।

रोवर में लगे 6 पहियों ने चांद की सतह पर अशोक स्तंभ और इसरो का लोगो अंकित कर दिया है। यह अनंतकाल तक पूरे विश्‍व के समक्ष प्रमाण रहेगा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश है।