आई.पी.एल. क्रिकेट में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर को 5 विकेट से हराया

अबुधाबी :- आईपीएल क्रिकेट में कल रात अबुधाबी में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने 165 रन का लक्ष्‍य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से सूर्य कुमार यादव ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली जिसमें दस चौके और तीन छक्‍के शामिल हैं।

उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मोहम्‍मद सिराज और युजवेन्‍द्र चहल ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए।

आज दुबई में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।