राजधानी में आज सुबह कई इलाकों में हुई बारिश के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं

नई दिल्ली : राजधानी में आज सुबह कई इलाकों में हुई बारिश के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। आज का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 37 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं, न्‍यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 27 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।