ब्रिटेन में नेटवर्क में गडबडी के कारण हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द
नई दिल्ली : ब्रिटेन में हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली के ठप होने के कारण ब्रिटेन से आने – जाने वाली सभी उड़ानों पर असर पडने की खबर है। मीडिया खबरों के अनुसार ब्रिटेन में आज कई उड़ानें रद्द कर दी गई और कई देरी से चल रही हैं। ब्रिटेन में आज सार्वजनिक अवकाश है और यह यात्रा के लिए सबसे व्यस्त दिनों में से एक होता है। समूचे यूरोप के देशों से विमानों में सवार यात्रियों को लंबी देरी के बारे में बताया गया है। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उड़ानों में कई घंटों की देरी के अलावा अन्य जानकारी बहुत कम दी गई है।