ए रेवंत रेड्डी आज हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
नई दिल्ली : तेलंगाना में आज ए. रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में तैयारियां की जा रही हैं। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन, रेवंत रेड्डी और मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
कांग्रेस शीर्ष नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों के शामिल होने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। समारोह में राज्य भर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है।
रेवंत रेड्डी के आक्रामक अभियान के तहत, कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति पार्टी को 39 सीटों के साथ पछाड़कर 64 सीटें जीतीं और राज्य में अपनी पहली सरकार बनाई।